मधुबनी, नवम्बर 18 -- शहर के मुख्य मार्गों पर बढ़ता जाम अब नगरवासियों के लिए दैनिक परेशानी बन गयी है। शंकर चौक, बाबू साहब चौक, 13 नंबर गुमती, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन रोड सहित अधिकांश व्यस्त इलाकों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह ऑफिस और स्कूल के समय तथा शाम को बाजार के भीड़भाड़ वाले घंटों में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि कुछ सौ मीटर की दूरी तय करने में भी लोगों को आधा घंटे से ज्यादा समय लग जाता है। इससे न सिर्फ आमजन का समय बर्बाद होता है, बल्कि मरीजों, स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों के लिए आवागमन बेहद मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में पार्किंग व्यवस्था की कमी जाम का सबसे बड़ा कारण है। अधिकांश दुकानों के सामने ग्राहक वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और दोपहिया-चारपहिया वाहनों का...