देहरादून, दिसम्बर 23 -- परिवहन अधिकारियों से वार्ता के बाद शहर में विक्रम वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। विक्रम वाहनों में सीटिंग क्षमता में चालान और सीज कार्रवाई से खफा विक्रम संचालकों ने पांच दिन से संचालन ठप कर दिया था। पांच दिन से शहर में विक्रम नहीं चल रहे थे। सोमवार को विक्रम संचालक परिवहन अधिकारियों से मिले। यहां अधिकारियों से मांग की है कि सीटिंग क्षमता को लेकर 31 दिसंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई में होगी। हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा, तब तक चालान और सीज की कार्रवाई न की जाए। विक्रम जन कल्याण समिति के सचिव संजय अरोड़ा ने बताया कि परिवहन अधिकारियों से वार्ता में सहमति बन गई है। जिसके बाद संचालन शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...