सुपौल, मई 25 -- सुपौल, हन्दिुस्तान संवाददाता शनिवार शाम मौसम ने अचानक ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि कुछ ही मिनटों में सुपौल शहर अंधेरे में डूब गया। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने बिजली व्यवस्था को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। शहर में शाम छह बजे से रात 11 बजे तक ब्लैकआउट रहा, जबकि ग्रामीण इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही। जिलेभर में दर्जनों बिजली पोल, ट्रांसफार्मर और रेल पोल क्षतग्रिस्त हुए। पेड़ गिरने से सड़क संपर्क बाधित हुआ तो दूसरी ओर ओलावृष्टि ने आम और मूंग की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। जिले में शनिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के साथ कई जगह ओले भी गिरे। इसका सबसे ज्यादा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा। शहर के कई इलाकों में अचानक बिजली...