भदोही, अप्रैल 5 -- भदोही, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शहर में रविवार को विराट पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले भर के लोगों ने भाग लिया। शहर भ्रमण कर नए साल की एक दूसरे को बधाईयां देने के साथ ही आपसी एकता का संदेश दिया गया। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए लोगों को जोड़ने पर बल भी। उधर, सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आए। शहर के रजपुरा रामलीला मैदान में रविवार को तीन बजे आरएसएस के साथ ही अन्य हिन्दू संगठनों के लोग एकत्रित होने शुरू हुए। करीब चार बजे तक सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहां से पैदल तहसील रोड, आनंद नगर गजिया रेलवे ओवरब्रिज, लिप्पन तिराहा, अजीमुल्लाह चौराहा, कटरा बाजार होते हुए मेन रोड भरत चौराहा तथा मर्यादपट्टी पहुंचे। मंदिर के पास यात्रा का समापन देर शाम को किया गया। रास्ते में...