रामपुर, अप्रैल 12 -- श्री बाला जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में बाला जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल भगवान के स्वरुपों की झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह पर भक्तों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर झकियों का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष महंत अभिषेक मिश्रा एवं उपमहन्त आयुष मिश्रा ने नारियल फोड़ कर बाबा के जयकारों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी, नासिक ढोल, समिति कार्यकर्ता, गणेश जी, सरस्वती माता, भीम हनुमान संवाद, बाबा मूर्ति, रामेश्वर स्थापना, अशोक वाटिका, शिव परिवार, शिव सती, राम दरबार, तिरुपति बालाजी, सिन्दूर प्रकरण, पंच मुखी हनुमानजी, महन्त जी का सिंघासन विभीषण हनुमानजी संवाद, बाहुबली हनुमानजी की झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्...