देहरादून, अप्रैल 2 -- महंत रवींद्र पुरी महाराज के पावन सानिध्य में श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल की ओर से गुरुवार को श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे शहर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल मंदिर में पंचमुखी सिंदूरिया हनुमान जी को सिंदूरिया चोला अर्पित कर एवं श्री बालाजी महाराज की प्रतिमा का विधिवत श्रृंगार कर की गई। इस दौरान सवामणि का भोग लगाया गया तथा जजमानों द्वारा चौकी पूजन संपन्न हुआ। लगभग 51 हजार रुपये मूल्य के स्वर्ण मुकुट एवं आभूषणों से भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया।शोभायात्रा में भक्तों को राम मंदिर अयोध्या से लाई गई श्रीराम की पवित्र ज्योति एवं मेहंदीपुर बालाजी से आई श्री बालाजी महाराज की दिव्य ज्योति के दर्शन प्राप्...