कुशीनगर, मार्च 28 -- पडरौना, निज संवाददाता। राम नवमी के अवसर पर लखराव की शायरी माता की भव्य शोभा यात्रा शुक्रवार को गाजे-बाजे व हाथी-घोड़े के साथ निकली। नगरवासियों ने शायरी माता को दर्शन को उमड़ पड़े। राम नवमी के दिन जब शोभा यात्रा शहर में निकली तो आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह जल गिराकर व पुष्प की वर्षा कर शायरी माता का स्वागत किया गया। पडरौना नगर के बलुचहा स्थित लखराव शायरी माता के प्रति लोगों में बड़ी आस्था है। शोभा यात्रा के दौरान अखाड़ा के कजीलड़ियों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। कलाकारों ने झांकी के जरिये राधा-कृष्ण का प्रेम प्रसंग प्रदर्शित किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, होसिला उपाध्याय, भगवान जी गुप्ता, विनय उपाध्याय, दीपक जायसवाल, बसंत चौधरी, संजय चौधरी, रंजीत गौतम, पवन मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी ह...