अंबेडकर नगर, अप्रैल 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जगत के पालनहार भगवान विष्णु का चौथाई अवतार भगवान परशुराम के रूप में हुआ माना जाता है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम का प्राकट्य हुआ था। इसी के चलते भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया को मनाया जाता है। रविवार को अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव पर घरों में पूजा अर्चना हुई, तो कई संगठनों ने सार्वजनिक तौर पर मनाया। विशेष तौर पर कई विप्र संगठनों ने जन्मोत्सव का आयोजन किया। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- रेड़मा के राधाकृष्ण मंदिर में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित...