हजारीबाग, मार्च 27 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। शुक्रवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर आर्ष कन्या गुरुकुल नवाबगंज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः गुरुकुल परिसर पहुंची। आर्ष कन्या गुरुकुल का 15वें वार्षिकोत्सव नौ दिवसीय तक चला। शोभायात्रा में सजी-धजी झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित छात्राएं, ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय श्रीराम के उद्घोष ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान गुरुकुल की छात्राओं ने जीवंत झांकियों का आकर्षक प्रदर्शन किया। इन झांकियों में ऊंट पर सवार भी चल रहे थे। छात्राओं ने पारंपरिक खेलों एवं युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। अस्त्र-शस्त्र के साथ किए गए इन कौशलपूर्ण प्रदर्शनों ने गुरुकुल की छात्रा...