पाकुड़, जनवरी 24 -- पाकुड़। नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर नालों के ऊपर लगाए गए स्लैब क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शहर की गलियों और मुख्य सड़कों के किनारे नालों के स्लैब टूटे हुए हैं या धंस चुके हैं, जिससे पैदल चलने वालों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह गंभीर खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर स्लैब पूरी तरह टूटकर नीचे नाले में गिर चुके हैं, जबकि कुछ स्थानों पर स्लैब दरक गए हैं और कभी भी धंस सकते हैं। खासकर शाम और रात के समय कम रोशनी में राहगीरों को इन टूटे स्लैब का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहरवासियों ने बताया कि नालों की नियमित सफाई और मरम्मत नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही स्लैब की मरम्मत या नए स्लैब ...