गोंडा, मई 24 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका ने कई महत्वपूर्ण नाला निर्माण परियोजनाओं की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से चार बड़े नालों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर के कई मोहल्लों में वर्षों से बनी जलनिकासी की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद जताई जा रही है। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार सबसे छोटा लेकिन अहम कार्य वार्ड नंबर-14 में जयनारायण चौराहे से रामलीला चौराहे तक नाला निर्माण का होगा। लगभग 12.62 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह नाला बाजार क्षेत्र में बरसात के समय सड़कों पर भरने वाले पानी की समस्या को कम करेगा। यह भी पढ़ें- पंडितखेड़ा में अधूरा नाला बना मुसीबत, दो साल में सिर्फ 500 तक काम हुआ इसी तरह...