कोडरमा, मार्च 25 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया शहर में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कई मामलों के खुलासे के बावजूद चोर बेखौफ होकर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जिससे शहरवासियों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला मंगलवार शाम का है, जहां रजगढ़िया रोड स्थित एक जांच घर के पास खड़ी बाइक की चोरी हो गई। यह बाइक मलेरिया विभाग के टेक्नीशियन सुपरवाइजर सुनील कुमार पंडित की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले मौके की रेकी की और फिर मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इधर, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।गौरतलब है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.