बक्सर, जून 1 -- मेन रोड में कई ऐसी जगह जहां लीकेज का पानी सड़क पर फैलता रहता है स्थानीय लोग नल-जल के तीसरे फेज का कार्य शुरू होने का कर रहे बेसब्री से इंतजार बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में पाइपलाइन बिछने के बावजूद आधे से अधिक आबादी को 'हर घर नल-जल' का कनेक्शन नहीं मिला है। वहीं कई ऐसे इलाके है जहां अबतक नल-जल के पाइप का कनेक्शन करना अधूरा रह गया है। इधर, पिछले दो सप्ताह से जिला मुख्यालय में नौतपा का कहर और भीषण गर्मी के बीच लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। जिनके घरों या फिर आसपास के इलाकों में चापाकल लगे है, वहां भू-जलस्तर गिरने से बूंद-बूंद पानी निकल रहा है। शहर के कई घरों के लोगों ने बताया कि उनके यहां डेढ़ से दो दशक पहले बोरिंग कराई गई थी। लेकिन पिछले करीब तीन-चार वर्षों से मई-जून की भीषण गर्मी के दौरान बोरिंग चालू करने के बाद...