मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था की स्थिति दिनोंदिन चिंताजनक होती जा रही है। करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार की गई इस योजना का लाभ अब तक शहर के हजारों नागरिकों तक नहीं पहुंच पाया है। कई मोहल्लों में लोग आज भी सीवरेज कनेक्शन से वंचित हैं, जिससे उन्हें घरों का गंदा पानी सड़कों, नालियों और खाली स्थानों पर बहाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे शहर में गंदगी और दुर्गंध की समस्या बढ़ती जा रही है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।कई घर अब भी सीवरेज कनेक्शन से हैं वंचित:नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कई ऐसे वार्ड और मोहल्ले हैं, जहां आज तक सीवरेज नेटवर्क की पहुंच नहीं बन पाई है। लोग अपने स्तर पर गंदे पानी की निकासी का प्रबंध करने को मजबूर हैं, जिससे न केवल सड़कों पर जलजमाव होता है, बल्कि बीमारियों का खतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.