वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को मैदागिन, बेनियाबाग, सारनाथ क्षेत्रों में यातायात व्यवस्थाओं को सुगम बनाने, नए पार्किंग स्थलों के चयन के लिए निरीक्षण किया गया। मैदागिन, विश्वनाथ धाम, आशापुर, सारनाथ में वाहनों की पार्किंग स्थलों को चिन्हित करने, विभिन्न चौराहों का सौंदर्यीकरण के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। नगर आयुक्त ने टाउनहॉल के पास दो पहिया वाहन पार्किंग, मैदागिन चौराहे के सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम को प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। राजनारायण स्मारक पार्क बेनियाबाग में पर्यटन सुविधा केंद्र, गोल्फ कार्ट के लिए पार्किंग एवं चार्जिंग स्टेशन का प्रस्ताव बनाने को कहा। वहीं सारनाथ एवं आशापुर क्षेत्रों में मॉडल वेंडिंग जोन एवं फूड स्ट्रीट का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इस ...