रांची, फरवरी 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में वायु प्रदूषण नियत्रंण के लिए जरूरी आधुनिक मशीन की खरीदारी होगी। संसाधन उपलब्ध रहने पर निगम वायु प्रदूषण नियंत्रण के लक्ष्य को प्रभावी तरीके से हासिल करने को लेकर हरसंभव प्रयास करने की स्थिति में रहेगा। निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने शुक्रवार को सभागार में शहर स्तरीय कार्यान्वयन समिति से संबद्ध अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि अंतराल मूल्यांकन कर उपकरणों एंटी स्मॉग गन, स्प्रिंकलर, मशीनीकृत सफाई मशीन की खरीद होगी। मशीन की खरीदारी के लिए नया प्रस्ताव तैयार करने का उन्होंने कमेटी को निर्देश दिया। बैठक में परिवेशीय वायु गुणवत्ता में सुधार योजना के तहत शहर में अब तक हुए प्रयास, कार्य और खर्च की प्रगति की समीक्षा हुई। कार्ययोजना पर विचार हुआ। कहा गया कि नागरिक सुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.