हाथरस, अप्रैल 11 -- हाथरस। मंदिर श्री गोविन्द भगवान प्रबन्ध समिति के तत्वावधान में शनिवार को वार्ष्णेय कुल भूषण श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती पूजा अर्चना महाआरती व प्रसादी वितरण के साथ मनाई गई। प्रभात फेरी मंदिर से निकाली गयी। नयागंज स्थित श्री अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा पर जाकर पूजा अर्चना कर आरती कर प्रसाद वितरण किया।अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन रजि शाखा हाथरस द्वारा अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय द्वारा वार्ष्णेय कुलभूषण श्री अक्रूर महाराज जी की जयंती महोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूम धाम तथा उल्लास के साथ मनाई। अक्रूर जी की प्रतिमा पर योगेश वार्ष्णेय तथा सजीव वार्ष्णेय द्वारा अक्रूर महाराज के छवि चित्र पर मालार्पण किया गया। उसके बाद चंदन वार्ष्णेय तथा चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय द्...