समस्तीपुर, मार्च 30 -- समस्तीपुर । शहर के खाटू श्याम मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय 59वां श्री श्याम महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को श्याम निशान यात्रा निकाली गयी। इसमें श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष व बच्चों की टोली ने काफी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शहर में पहली बार निकली सिगड़ी निशान यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान 21 महिला व पुरुष सिगड़ी निशान लेकर चल रहे थे। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। निशान यात्रा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये महिला व पुरुष पुलिस बल काफी तत्परता साथ चल रहे थे। शहर के खाटू श्याम बिहारी मंदिर से निकली निशान सिगड़ी शोभायात्रा मारवाड़ी बाजार, स्टेशन रोड, रामबाबू चौक, पुरानी पोस्टऑफिस रोड, चीनी मिल चौक, नीम गली चौक, गोला रोड होते हुए पुन: मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई। रास्ते में जगह जगह पर श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.