भागलपुर, मार्च 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। रामनवमी को लेकर गुरुवार को भगवा क्रांति संगठन की ओर से शहर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़े, बैण्ड बाजे के साथ यात्रा में शहर के हजारों रामभक्त शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने जय श्री राम का जयघोष किया। युवाओं के साथ महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां लोगों को लुभा रही थीं। केसरिया वस्त्र और पगड़ी बांधे पुरुष और महिलाएं भी केसरिया परिधान के साथ पगड़ी बांधकर यात्रा में भागीदारी कीं।यह यात्रा घंटाघर चौक से निकाली गई। शोभायात्रा खलीफाबाग चौक, वेरायटी चौक, स्टेशन चौक, कोतवाली चौक, बूढ़ानाथ चौक होते हुए बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में समाप्त हुआ। इस दौरान कई युवाओं ने बारी-बारी से भगवा ध्वज लिए कई करतब भी दिखाए। शोभायात्रा के दौरान घंटा...