हाथरस, फरवरी 16 -- हाथरस। प्रजापिता ब्रहमा कुमार ईश्वरीय विश्व विद्यालय वरदानी भवन वसुन्धरा एन्कलेव द्वारा शिव रात्री के पावन पर्व के उपलक्ष्य में चेतन्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका उदघाटन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा व भाजपा पूर्व शहरा अध्यक्ष शरद महेश्वरी, अनिल वाष्र्णेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों का बीके रानी बहन,संजय आदि ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण को केन्द्र शिव बाबा की झॉकी व लक्ष्मी नारायण की झॉकी रही। जागो जागो समय को पहचानो भारत में भगवान आये है। सब सत्यों में सत्य महोन शिव है गिता का भगवान। सासनी से आयी शोभा बहन ने कहा हमें व्रत रहते हैं एक दिन का लेकिन हमें अपने जीवन का व्रत रखना है। अपने अन्दर का दीपक जलाना है। आत्मा रूपी दीपक को जगाना है। अन्दर पाँच बडे चोर खडे़ है। ...