उरई, जनवरी 28 -- उरई। शहर में मुख्य सड़क हो, चौराहा हो , गली हो या फिर कोई भी जगह। हर जगह बेतरतीब ई रिक्शा यातायात नियमों की अनदेखी कर कुछ भी कर लो, नहीं सुधरेंगे हम तर्ज पर ई रिक्शा दौड़ रहे हैं। रामलीला मैदान में रोक के बावजूद लोहे के एंगल, सरिया और अन्य वजनी खतरनाक समान की लोडिंग ई रिक्शा पर हो रही है शहर में विभिन्न स्थानों पर सवारी को देख कही भी किसी भी तरह रुक जाते है। जिससे न सिर्फ शहर में जाम लग रहा है बल्कि कई दफा सड़क हादसों की भी नौबत आ रही है। ---- ई-रिक्शा की धमा चौकड़ी से बेहाल रहता शहीद भगत सिंह चौराहा उरई। शहर के सबसे अहम चौराहों में शुमार शहीद भगत सिंह चौराहे पर दिन-रात ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड जवानों की भी तैनाती रहती है पर इसके बावजूद यहां ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से एक दो बार नहीं बल्कि कई दफा जाम लगने की स्थ...