गोरखपुर, मई 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर में रविवार को दो बड़ी परीक्षाएं आयोजित होंगी, जिसमें 43049 परीक्षार्थी होंगे। यूपी पीएसी और बीएड प्रवेश परीक्षा होनी है। इसके लिए प्रशासन ने एक दिन पहले ही तैयारियां पूरी कर ली है। यह भी पढ़ें- जिले के 30 विद्यालयों पर आज होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, तैयारी पूरीपरीक्षा की जानकारी एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने संबधित अधिकारियों के साथ बैठक करके परीक्षा के बारे में सतर्कता बरतने कानिर्देश दिया। दरअसल, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक आचार्य भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा होगी। एडीएम सिटी ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा में 32,530 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिले के 67 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। यह भी प...