कौशाम्बी, मार्च 27 -- जिला मुख्यालय के घना का पुरवा में गुरुवार की रात ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। एक दूसरे को जमकर लाठी-डंडा से पीटा गया। पथराव किया गया। एक पक्ष हावी हो गया तो फायरिंग भी कर दी। इससे पूरा मोहल्ला दहल गया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। बीट सिपाही ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मंझनपुर कोतवाली के घना का पुरवा निवासी मो. तौसीफ पुत्र मो. शाहिद व मो. इरफान के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे निसार के घर के सामने ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से तमाम लोग लाठी-डंडा लेकर इकट्ठा हो गए। तू-तू, मैं-मैं हो ही रही थी कि लोगों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। जमकर एक दूसरे को पीटा। इसी बीच लोगों ने पथराव भी ...