बेगुसराय, मार्च 13 -- बेगूसराय। शहर में बिजली की किल्लत अभी दो दिन और रहेगी। हालांकि, निर्बाध बिजली के लिए शहर के उपभोक्ताओं को अभी दो माह का और इंतजार करना होगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि जीरोमाइल-बेगूसराय 33 केवीए सर्किट-वन एवं टू लाइन का वायर बदलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। 15 फीसदी तार बदले भी जा चुके हैं। नौ वायर वाले इन सभी तार को बदलने में एक से डेढ़ माह का वक्त लगेगा। इस कारण शहर में दिनभर जीरोमाइल से मिलने वाली 33 केवीए पावर बाधित रहती है। फिलहाल शहर में विद्युत की आपूर्ति बलिया और मंझौल से लेकर की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...