बेगुसराय, मार्च 12 -- बेगूसराय। गुरुवार को दिनभर शहर में बिजली की किल्लत बनी रही। अधिक्तर फीडर में दिनभर लोड सेडिंग रहा। इससे शहर के विद्युत उपभोक्ता परेशान रहे। यह बिजली की किल्लत शहर में अभी दो दिन और रहेगी। हालांकि निर्बाध बिजली के लिए शहर के उपभोक्ताओं को अभी दो माह का और इंतजार करना होगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि जीरोमाइल-बेगूसराय 33 केवीए सिर्कट वन एवं टू लाइन का वायर बदलने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। 15 फीसदी तार बदले भी जा चुके हैं। नौ वायर वाली इन सभी तारो को बदलने में एक से ड़ेढ़ माह का वक्त लगेगा। इस कारण शहर में दिनभर जीरोमाइल से मिलने वाली 33 केवीए पावर बाधित रहती है। फिलहाल शहर में विद्युत की आपूर्ति बलिया और मंझौल से लेकर की जा रही है। गुरुवार को मंझौल से मिलने वाली बिजली आपूर्ति में भी बाधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.