पूर्णिया, मई 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।भीषण गर्मी और तपतपाती धूप के बीच शनिवार को आयोजित होने वाली लोक अदालत में आने वाले लोगों की प्यास बुझाने के लिए नगर निगम ने पियाऊ की व्यवस्था की है।

पियाऊ की व्यवस्था शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों के साथ कोर्ट गेट पर पियाऊ लगाए गए हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को राहत मिल सके। नगर निगम ने शहर के करीब दो दर्जन स्थानों पर मिट्टी के घड़ों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की है। कोर्ट परिसर, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, कचहरी रोड, अस्पताल चौक समेत कई भीड़भाड़ वाले इलाकों में पियाऊ लगाए गए हैं।

गर्मी से राहत सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन पियाऊ पर ठंडा पानी मिलने से राहगीरों को काफी राहत मिल रही है। अदालत में भी अपने-अपने मामलों के निष्पादन के लिए बड़ी संख्या...