भभुआ, मई 18 -- भभुआ। शहर के कचहरी गेट व इंडियन बैंक के बाहर खड़ी दो बाइक की चोरी कर ली गई। बाइक चोरी के दोनों मामलों में पीड़ितों ने नगर थाने में आवेदन देकर पुलिस से सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच कर बरामदगी की गुहार लगायी है। कुदरा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी रविशंकर सिंह और चैनपुर थाना क्षेत्र के बिरना निवासी जोगिंदर राम की बाइक की चोरी हुई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

पढ़ौती पंचायत सरकार भवन में शिविर हि.प्र. फोटो- 18 मई भभुआ- 11 कैप्शन- भभुआ थाना में सोमवार को बाइक चोरी की घटना की एफआईआर दर्ज कराने आए पीड़ित। पढ़ौती पंचायत सरकार भवन में शिविर आज भगवानपुर। प्रखंड के पढ़ौती पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को सहयोग शिविर के आयोजन के दौरान अपनी...