सहरसा, मार्च 10 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर में रविवार की देर रात चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई। पहली घटना में शहर के विद्यपति नगर स्थित तांत्रिक एवं ज्योतिषाचार्य नरेश चंद्र झा उर्फ लड्डू बाबा के घर से लाखों रुपये के कीमती स्टोन, यंत्र और एक टीवी की चोरी कर ली गई। बताया जा रहा है कि चोरों की पूरी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ज्योतिषाचार्य नरेश चंद्र झा ने बताया कि घटना देर रात की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति घर के अंदर घुसकर सामान चोरी कर रहा था, जबकि उसका साथी बाहर निगरानी कर रहा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के विभिन्न स्टोन, उनके तांत्रिक यंत्र और एक टीवी को चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अब स...