मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम ने नगर निगम इलाके के विकास कार्यों से जुड़ी 11 योजनाओं को बुधवार को प्रशासनिक स्वीकृति दी। सड़क और नाला की इन योजनाओं को पहले ही तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस सभी योजनाओं को छह महीने में पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत इन योजनाओं को लिया गया है। इसे वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कुल अनुमानित लागत Rs.2,03,70,300 से धरातल पर उतारा जाएगा। इनके पूरा होने से लोगों को बेहतर आवागमन, जल निकासी और स्वच्छ वातावरण की सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि योजनाओं का अनुमोदन जिला संचालन समिति की बैठक में प्राथमिकता सूची के आधार पर किया गया था। इसके बाद तकनीकी अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी कर अब प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। योजनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.