शहर में दूसरे दिन नहीं लगा जाम, लोगों को मिली राहत
अमरोहा, जून 10 -- अमरोहा, संवाददाता। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को अमरोहा शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार के मुकाबले बेहतर रही। परीक्षा छूटने के बाद सड़कों पर जाम नहीं लगा, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व प्रभारी यातायात राजेंद्र सिंह ने किया। यातायात पुलिस टीम ने जिले के विभिन्न प्रमुख चौराहों, बाजारों, हाईवे एवं व्यस्त मार्गों पर व्यापक चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 2026 में आए हुए परीक्षार्थी के लिए सुगम यातायात व्यवस्था सुचारू की गई। यह भी पढ़ें- परीक्षा के बाद लगा आंशिक जाम,लोगों ने झेली दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.