शहर में दिल्ली जैसे हादसे की आशंका, जर्जर भवनों में चल रहे कार्यालय
फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में जर्जर इमारत गिरने के हादसों के बाद भी शहर में जिम्मेदार विभाग सबक नहीं ले रहे हैं। यहां कई ऐसे पुराने और जर्जर भवन हैं, जहां आज भी सरकारी और सार्वजनिक कार्यालय संचालित हो रहे हैं। इन भवनों में रोजाना अधिकारी-कर्मचारी ही नहीं, बल्कि विभिन्न कामों के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में यहां बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। शहर में सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज, नगर निगम सभागार, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) परिसर और नगर निगम मुख्यालय में पुराने भवनों में कई कार्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें से कुछ भवनों में दीवारों और छतों पर जगह-जगह प्लास्टर उखड़ने, दरारें आने और भवन के पुराने होने के कारण मरम्मत की जरूरत है। इसके बावजूद इन जगहों पर नियमित रूप से कामकाज जारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.