कटिहार, जनवरी 22 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि बुधवार को शहर के शहीद चौक, ओवर ब्रिज, दुर्गा स्थान चौक, गर्ल्स स्कूल रोड सहित अन्य स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण आमलोगों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओवर ब्रिज पर जाम लगने के कारण वहनों की लंबी कतार लग गई। यही स्थिति सदर अस्पताल रोड की भी रही। जाम हटाने में स्थानीय पुलिस व ट्रैफिक जवानों को मशक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय मनिहारी मोड़ स्थित अमर जवान चौक के समीप भी कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि शहरी क्षेत्र में टोटो की बढ़ती संख्या भी जाम का मुख्य कारण है। वहीं वाहनों का दबाव भी सड़कों पर लगतार बढ़ रहा है। आए दिन शहर में जाम की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। सड़क किनारे ही टोटो, आटो ...