बस्ती, दिसम्बर 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। सोमवार सुबह शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक जाम लग गया। रोडवेज तिराहा, कंपनीबाग, रौता चौराहा और पचपेड़िया रोड सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। सुबह आठ बजे से ही वाहनों की लंबी कतारें लगने लगीं, जिससे स्कूली बच्चे, ऑफिस जाने वाले लोग और आम राहगीर बुरी तरह परेशान रहे। दरअसल सोमवार को 10 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में 32 हजार स्कूली बच्चों की जुटान होनी थी। लिहाजा सुबह 9 बजे से ही स्कूली बच्चों की बसें और कतारबद्ध होकर बच्चे स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर जा रहे थे। इस वजह से सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। सोमवार को रोडवेज तिराहे पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही। सुबह कंपनीबाग चौराहे से एपीएन कॉलेज तक लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे थे। कई स्कूली वैन और बसें जाम में फंसी रहीं, जिससे बच्चे द...