वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स ऐंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर बुधवार को दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल का बनारस में भी व्यापक असर रहा। शहर की पांच हजार से अधिक थोक और खुदरा दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। इससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- तीन हजार मेडिकल स्टोर बंद, दवा के लिए भटक रहे मरीजदवा की दुकानों का बंद रहना लंका, कबीरचौरा, सोनिया, सप्तसागर मंडी, बुलानाला समेत शहर के प्रमुख इलाकों में मेडिकल स्टोरों के शटर गिरे रहे। लोग जरूरी दवाओं के लिए एक से दूसरी दुकान भटकते दिखे। व्यापारियों का दावा है कि पूर्वांचल के लगभग 10 जिलों के दवा कारोबारी रोज दवाएं खरीदने वाराणसी आते हैं। हड़ताल से 40 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। यह भी पढ़ें- जिले की मेडिकल दु...