मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का क्रेज बढ़ रहा है। सड़कों पर हर दिन इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ रही है। शहर में छोटे-बड़े मिलाकर इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तीन हजार से अधिक हो गई है, पर सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन एक भी नहीं है। सरकारी बस स्टैंड में भी पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन के अभाव में घोषणा के एक साल बाद भी इलेक्ट्रिक बसों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। मुजफ्फरपुर परिवहन विभाग के अनुसार, बीते नवंबर माह तक 2838 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हो चुके हैं। दिसंबर में 9 दिन और भी गुजर गए। इस दौरान भी वाहन बिके होंगे। चार्जिंग स्टेशन की सार्वजनिक व्यवस्था नहीं होने से इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को तमाम परेशानी से जूझना पड़ता है। बैट्री खत्म न हो जाए, सताती है चिंता: छोटे वाहन यानी स्कूटी, मोपेड व बाइक ज...