पीलीभीत, अप्रैल 12 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज शहर के तीन स्थानों पर विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाए जाएंगे। महाविद्यालय डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। कालीबड़ी क्षेत्र में डीसी विश्वास के पर्यवेक्षण में डॉ. मानसी सिंह (डेंटल यूनिट) की टीम सेवाएं देगी। दूधिया मंदिर क्षेत्र में सूर्यकान्त शंखधार की देखरेख में डॉ. अमृता सिंह (पैथोलॉजी) की टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा बरहा स्थित दुर्गा देवी मंदिर में अशोक कुमार शर्मा के निर्देशन में डॉ. मुकेश पाण्डेय (फिजियोलॉजी) की टीम मरीजों की जांच करेगी। इन शिविरों के...