गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। 'नॉन अटेनमेंट सिटी' (ऐसा शहर जहां वायु प्रदूषण का स्तर निर्धारित मानकों से अधिक हो) की सूची से गोरखपुर महानगर को बाहर निकालने के लिए वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके तहत शहर में तीन नए कंटीन्युअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन (सीएएक्यूएमएस) लगाने की तैयारी है। इनकी स्थापना पर करीब 2.50 करोड़ से 3.00 करोड़ रुपये तक खर्च होने का अनुमान है। यह जानकारी जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता और डीएफओ विकास यादव के संचालन में आयोजित जिला पर्यावरण समिति की बैठक में दी गई। इन नए सीएएक्यूएमएस को औद्योगिक क्षेत्र गीडा, गोरखनाथ मंदिर के आसपास के आवासीय क्षेत्र और गोलघर क्षेत्र में लगाए जाने की योजना है। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम के अधिकारियों ने जनपद ...