संतकबीरनगर, फरवरी 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर को तालाबों का शहर कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। शहर में डेढ़ दर्जन से अधिक तालाब हैं। यह तालाब भू-गर्भ जल को संरक्षित करने का काम करते थे। शहर का विकास नहीं हुआ था तो फसलों की सिंचाई का भी काम करते थे। 80 के दशक में नोटीफाइड एरिया से नगरपालिका खलीलाबाद का गठन होने के बाद से ही शहर का विकास तेजी के साथ होने लगा, लेकिन जल निकासी का शहर में सही तरीके से इंतजाम नहीं किया गया। शहर के एक मुख्य नाले को छोड़ दिया जाए तो शहर के सभी मोहल्लों को नालों से नहीं जोड़ा गया। आबादी बढ़ने के साथ खेती का दायरा सिकुड़ता गया। नगर की आबादी धीरे धीरे बढ़ती गई। 1997 में खलीलाबाद शहर जिले का आकर लेने लगा। शासन से संतकबीरनगर जिले की घोषणा होने के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.