जहानाबाद, मई 17 -- सूखा नशा करने वाले तत्वों की बतायी जा रही करतूत जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर में तार काटने वाले गिरोह की सक्रियता बढ़ी हुई है। आए दिन किसी ने किसी स्थान से तार काटने की घटना हो रही है। तार काटने के कारण बिजली गुल होने से इस भीषण गर्मी में प्रभावित लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- छत पर रख दिया तार, दो साल से हटाने के लिए दौड़ रहे ग्रामीणतार चोरी की घटनाएं एक दिन पूर्व निचली रोड अष्टभुजी मंदिर न्यू प्रोफेसर कॉलोनी के समीप स्थित राजकीय कन्या और कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय परिसर का बिजली तार चोरों ने काट लिया। इस विद्यालय में तार काटने की पहले भी घटनाएं हो चुकी है। बताया गया है कि पीएचईडी की चाहरदीवार लंबे समय से टूटकर गिरी हुई है। उस चाहरदीवारी के रास्ते चोरों का गिरोह न्यू प्रोफेसर कॉलोनी के मोहल्ले में प्रवेश...