फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिले में चिलचिलाती गर्मी का सितम लगातार जारी रहा है। सूरज आग उगल रहा है और गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। सूरज की तपिश बढ़ने से तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार से झमाझम बारिश की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। शहर में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का सितम जारी है। सूरज सुबह से ही आग उगलना शुरू कर देता है और शाम तक लोगों को परेशान करता रहता है। यह भी पढ़ें- हल्की बारिश के बाद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई गुरुवार को भी इसी तरह की स्थिति बनी रही। सुबह से ही तेज धूप निकल आई और दिन भर गर्म हवाएं परेशान करती रही। जिससे सड़कों पर लोगों भीड़भाड़ कम...