बदायूं, जून 4 -- बदायूं। शहर में कई होटल तंग गलियों में संचालित हैं। जिनके संचालन से संबंधित मानक भी पूरे नहीं हैं, फिर भी इनका संचालन किया जा रहा है। बेसमेंट में भी शहर में कई जगहों पर रेस्टोरेंट एवं होटल चल रहे हैं। जहां मानक आधे अधूरे हैं। यहां अगर कभी कोई घटना हो जाये तो न जाने कितने लोगों की जान जोखिम में पड़ जाएगी। दिल्ली के मालवीय नगर में बेसमेंट के अंदर हुई घटना के बाद से प्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट किस हाल में संचालित हैं यह प्रशासन द्वारा देखा जाएगा। शहर की बात की जाए तो यहां भी कुछ इलाको में होटल, रेस्टोरेंट बेसमेंट में चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- गलियों में होटल व रेस्टोरेंट, आग लगी तो बन न जाएंगे दिल्ली जैसे हालात जहां फायर से संबंधित मानक पूरे नहीं हैं। ऐसी स्थिति में अगर घटना हो जाए तो ये आग पर भी काबू नहीं पा सकेंगे। शहर में ...