शहर में ड्रंक एंड ड्राइव व वाहन जांच अभियान, कई गाड़ियां जब्त
देवघर, जून 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर गुरुवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस द्वारा विशेष ड्रंक एंड ड्राइव एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कई बाइक, बुलेट, टेंपो और टोटो जब्त किया गया, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया। यातायात थाना पुलिस की टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी जांच की गई। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान बड़ी संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.