नैनीताल, मई 21 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका की ओर से आज शुक्रवार को शहर की चुंगियों और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। पालिका की ओर से पूर्व में भी 10 करोड़ 50 लाख रुपये में शहर की बारापत्थर, लेक ब्रिज और फांसी गधेरा चुंगी के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी, जो निरस्त हो गई थी। अब पालिका दोबारा टेंडर आमंत्रित करने जा रहा है, जो 29 मई को खुलेगा।शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए भी निविदा आमंत्रित की जा रही है। 15 दिन बाद निविदा खोली जाएगी। इसमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के चार्ज का 60 प्रतिशत पालिका को देना होगा और 40 प्रतिशत ठेकेदार का ही होगा। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शहर की चुंगियों और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

हिंदी ह...