फरीदाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । स्मार्ट सिटी में थोड़े दिन की राहत के बाद एक फिर मौसम में आए बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में डायरिया और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में करीब 30 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। खासकर बच्चों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बता दें कि पिछले दिनों बारिश और आंधी के चलते मौसम खुशनुमा हो गया था और तापमान 31 डिग्री पहुंच गया था। तीन दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से जलजनित एवं वायरल बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चार दिन पहले तक डायरिया और वायरल के मरीजों की संख्या प्रतिदिन 40 से 45 के बीच थी...