फरीदाबाद, जनवरी 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में शीत लहर के साथ अब कोहरा दोबारा से कहर बरपाने लगा है। दो दिनों के बाद मंगलवार को सुबह के समय एक बार फिर कोहरा देखने को मिला। कोहरे के चलते सुबह के समय वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं शीत लहर से ठिठुरन बनी हुई है। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से मामूली राहत मिली, लेकिन सूरज ढलते हुए शीत लहर एक बार फिर से कहर बरपाने लगी। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, जबकि अधिकतम 18 डिग्री दर्ज किया गया। स्मार्ट सिटी में दो दिनों से शीत लहर चलने से ठंड बढ़ गई है। ठंड का प्रभाव अब हृदय और उच्च रक्तचाप के रोगियों पड़ रहा है। निजी अस्पताल में इन बीमारियों के रोगियों की संख्या में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक सप्ताह पहले इन बीमारियों के रोगियों की संख्या 10 से 12 थी, जोकि बढ़कर 15 तक पहुंच गई है। इन मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.