सहरसा, मार्च 10 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार से प्रमुख चौक - चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था की शुरुआत कर दी है। इसके तहत थाना चौक, कचहरी ढाला, सुभाष चौक, वीर कुंवर सिंह चौक और तिवारी टोला चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य शहर में यातायात को व्यवस्थित करना और जाम की समस्या को कम करना है। सिग्नल शुरू होने के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय नजर आ रहा है और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। हालांकि ट्रैफिक सिग्नल लगने से व्यवस्था में कुछ हद तक सुधार देखने को मिल रहा है, लेकिन वाहन चालकों को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों का कहना है कि सिग्नल की टाइमिंग कम होने के कारण उन्हें बार-बार रुकना पड...