गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। शहर में ट्रांसपोर्टरों की दूसरे दिन हड़ताल से असर नहीं दिखाई दिया। दिल्ली में गुरुग्राम के वाहनों से सामानों की आपूर्ति की गई है। गुरुग्राम ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने हीरो होंडा चौक स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में शांति पूर्ण प्रदर्शन कर पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क, ग्रीन टैक्स खत्म करने मांग है। वहीं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फर्रुखनगर और वजीरपुर जाकर गाड़िया रुकवाई। वेयरहाउस मैनेजर से मिलकर उनको समझाया कि दिल्ली की गाड़ियों को नहीं भेजा जाए। 23 मई तक एनसीआर में बड़े ट्रकों से सामानों की आपूर्ति नहीं करेंगे। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि इस महंगाई में वाहनों को सड़क पर चलाना मुश्किल हो गया है। दिल्ली जाने पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क, ग्रीन टैक्स लिया जाता है। जबकि अन्य प्रदेशों में इस तरह का कोई श...