अलीगढ़, अप्रैल 12 -- शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने तैयारी कर ली है। इसके तहत शनिवार को सीओ यातायात नरेंद्र सिंह यादव ने रामघाट रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को हिदायत दी कि वे प्रतिष्ठान के सामने सड़क को न घेरें। इसी के साथ ऐसे 20 प्वाइंट्स चिह्नित किए गए हैं, जहां अक्सर जाम लगता है। यहां पुलिस बल बढ़ाया गया है, ताकि लोगों को परेशानी न हो। दरअसल, शहर में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। पुल निर्माण व सड़क निर्माण के चलते कोई भी रास्ता ऐसा नहीं है, जहां लोगों को जाम से न जूझना पड़े। ऐसे में शनिवार को सीओ यातायात नरेंद्र सिंह यादव ने प्रभारी निरीक्षक यातायात विनय सागर शुक्ल के साथ रामघाट रोड पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात के सुचारू संचालन, जाम की स्थिति से निपटने व आमजन ...