सीवान, अप्रैल 6 -- सीवान। शहर के मुख्य चौक पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका सबसे ज्यादा असर गांव से इलाज के लिए आने वाले मरीजों पर पड़ता है। एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने से स्थिति गंभीर हो जाती है। दुकानदार भी मानते हैं कि अनियंत्रित वाहन पार्किंग जाम का मुख्य कारण है। लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...