गाज़ियाबाद, जून 25 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। मानसून में शहर के 55 स्थानों पर सबसे ज्यादा जलभराव रहता है। नगर निगम ने सभी स्थानों को चिह्नित कर लिया है। दावा है कि बारिश के दिनों में जलभराव नहीं होगा। इसके इंतजाम कराए जा रहे हैं। वहीं नगर आयुक्त ने जल निकासी और नालों की सफाई के लिए तीन विभागों की जिम्मेदारी तय की है। मानसून के दिनों में जल निकासी के दावे फेल हो जाते हैं। शहर में जगह-जगह पानी भर जाता है। पिछले साल कई जगह घरों में भी पानी भर गया था। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। निगम का दावा है कि इस बार जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम कराए जा रहे हैं। निगम ने जलभराव वाले 55 स्थान चिन्हित किए हैं। इनमें लाल कुआं, साहिबाबाद, राजेंद्रनगर, प्रताप विहार, पटेल नगर, यूपी गेट, साईं उपवन अंडरपास, विजयनगर अंडरपास, अर्थला अंडरपास, भोपुरा चौक ...